यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का जीवन परिचय जीवन-परिचय - यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी का साहित्यिक परिचय

यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी वासुदेव शरण अग्रवाल का जीवन परिचय – यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी वासुदेव शरण अग्रवाल का साहित्यिक परिचय

यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी वासुदेव शरण अग्रवाल का जीवन परिचय – यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी वासुदेव शरण अग्रवाल का साहित्यिक परिचय

इस पोस्ट में मैंने यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं हिंदी का महत्व पूर्ण जीवन परिचय जोकि वासुदेव शरण अग्रवाल का जीवन परिचय बताया है यह यूपी बोर्ड कक्षा 12 में हिंदी के जीवन परिचय का सबसे महत्वपूर्ण जीवन परिचय है आप इस वासुदेव शरण अग्रवाल का साहित्यिक परिचय को जरूर से जरूर पढ़ने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है |

यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी वासुदेव शरण अग्रवाल का जीवन परिचय - यूपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी वासुदेव शरण अग्रवाल का साहित्यिक परिचय

वासुदेव शरण अग्रवाल का जीवन परिचय –

भारतीय संस्कृति और पुरातत्त्व के विद्वान् वासुदेवशरण अग्रवाल का जन्म वर्ष 1904 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के खेड़ा नामक ग्राम में हुआ था। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद एम. ए., पी.एच.डी. तथा डी.लिट्. की उपाधि इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इन्होंने पालि, संस्कृत, अंग्रेजी आदि भाषाओं एवं उनके साहित्य का गहन अध्ययन किया। ये काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के भारती महाविद्यालय में ‘पुरातत्त्व एवं प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष रहे। वासुदेवशरण अग्रवाल दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय के भी अध्यक्ष रहे। हिन्दी की इस महान् विभूति का वर्ष 1967 में स्वर्गवास हो गया।

वासुदेव शरण अग्रवाल का साहित्यिक सेवाएँ

इन्होंने कई ग्रन्थों का सम्पादन व पाठ शोधन भी किया। जायसी के ‘पद्मावत’ की संजीवनी व्याख्या और बाणभट्ट के ‘हर्षचरित’ का सांस्कृतिक अध्ययन प्रस्तुत करके इन्होंने हिन्दी साहित्य को गौरवान्वित किया। इन्होंने प्राचीन महापुरुषों-श्रीकृष्ण, वाल्मीकि, मनु आदि का आधुनिक दृष्टिकोण से बुद्धिसंगत चरित्र-चित्रण प्रस्तुत किया।

वासुदेव शरण अग्रवाल की प्रमुख कृतियाँ

डॉ. अग्रवाल ने निबन्ध रचना, शोध और सम्पादन के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। उनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं।

1. निबन्ध संग्रह पृथिवी पुत्र, कल्पलता, कला और संस्कृति, कल्पवृक्ष, भारत की एकता, माता भूमि, वाग्धारा आदि।

2. शोध पाणिनिकालीन भारत।

3. सम्पादन जायसीकृत पद्मावत की संजीवनी व्याख्या, बाणभट्ट के हर्षचरित का सांस्कृतिक अध्ययन। इसके अतिरिक्त इन्होंने संस्कृत, पालि और प्राकृत के अनेक ग्रन्थों का भी सम्पादन किया।

वासुदेव शरण अग्रवाल की भाषा-शैली

डॉ. अग्रवाल की भाषा-शैली उत्कृष्ट एवं पाण्डित्यपूर्ण है। इनकी भाषा शुद्ध तथा परिष्कृत खड़ी बोली है। इन्होंने अपनी भाषा अनेक प्रकार के देशज शब्दों का प्रयोग किया है, जिसके कारण इनकी भाषा सरल, सुबोध एवं व्यावहारिक लगती है। इन्होंने प्रायः उर्दू, अंग्रेजी आदि की शब्दावली, मुहावरों, लोकोक्तियों का प्रयोग नहीं किया है। इनकी भाषा विषय के अनुकूल है। संस्कृतनिष्ठ होने के कारण भाषा में कहीं-कहीं अवरोध आ गया है, किन्तु इससे भाव प्रवाह में कोई कमी नहीं आई है। अग्रवाल जी की शैली में उनके व्यक्तित्व तथा विद्वता की सहज अभिव्यक्ति हुई है, इसलिए इनकी शैली विचार प्रधान है। इन्होंने गवेषणात्मक, व्याख्यात्मक तथा उद्धरण शैलियों का प्रयोग भी किया है।

वासुदेव शरण अग्रवाल का हिन्दी साहित्य में स्थान

पुरातत्त्व विशेषज्ञ डॉ. वासुदेवशरण अग्रवाल हिन्दी साहित्य में पाण्डित्यपूर्ण एवं सुललित निबन्धकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। पुरातत्त्व व अनुसन्धान के क्षेत्र में, उनकी समता कर पाना अत्यन्त कठिन है। उन्हें एक विद्वान् टीकाकार एवं साहित्यिक ग्रन्थों के कुशल सम्पादक के रूप में भी जाना जाता है। अपनी विवेचना पद्धति की मौलिकता एवं विचारशीलता के कारण वे सदैव स्मरणीय रहेंगे |