Up board samajik vigyan

Class 10th up board सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2023

Class 10th up board सामाजिक विज्ञान मॉडल पेपर 2023

बहुविकल्पीय प्रश्न

निर्देश : निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी

उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।

1. जर्मनी का राष्ट्र-रूपक था-

(क) मारीआन

(ख) जर्मन तिरंगा

(ग) जर्मेनिया

(घ) जर्मेन

2. सविनय अवज्ञा आन्दोलन कब चलाया गया ?

(क) 1920

(ख) 1927

(T) 1930

(घ) 1935

3. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है ?

(क) वाशिंगटन

(ख) जिनेवा

(ग) न्यूयॉर्क

(घ) ऑस्ट्रेलिया

4. ‘करो या मरो’ का नारा किसका था ?

(क) सुभाष चन्द्र बोस

(ख) चन्द्रशेखर आजाद

(ग) भगत सिंह

(घ) महात्मा गांधी

5. भारत में यहाँ औरतों के लिए आरक्षण की व्यवस्था है-

(क) लोकसभा

(ख) विधानसभा

(ग) मंत्रिमण्डल

(घ) पंचायती राज की संस्थाएँ

6. संविधान में उल्लिखित तीन सूचियों में से निम्नलिखित में से कौन-सा विषय समवर्ती सूची में शामिल है ?

(क) शिक्षा

(ख) कृषि

(ग) पुलिस

(घ) रक्षा

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

7. निरंकुशवाद से क्या तात्पर्य है ?

8. लोकतंत्र के लिए जातिवाद घातक है। इसके दो कारण बताइए । 9. गांधी जी ने अपनी पुस्तक ‘हिन्द स्वराज’ में असहयोग आन्दोलन के पक्ष में क्या तर्क दिया?

लघु उत्तरीय प्रश्न

10. पूना पैक्ट पर किसके हस्ताक्षर हुए? उसकी दो शर्तें लिखिए। अथवा

ब्रेटन वुड्स समझौते का क्या अर्थ है ?

11. सांप्रदायिकता लोकतंत्र के लिए हानिकारक क्यों है? दो तर्क दीजिए। अथवा

भारतीय लोकतंत्र की तीन विशेषताएँ बताइए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

-12. गांधी जी ने असहयोग आन्दोलन क्यों प्रारम्भ किया? उनके द्वारा यह आन्दोलन वापस लेने के प्रमुख कारण क्या थे?

अथवा

18वीं शताब्दी के अंत में हुए उन परिवर्तनों का वर्णन कीजिए जिन्होंने ब्रिटेन के स्वरूप को बदल दिया।

13. आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के अलग-अलग तरीके क्या हैं? इनमें से प्रत्येक का एक उदाहरण भी दीजिए।

अथवा

लोकतांत्रिक शासन प्रणाली से होने वाले कोई चार लाभ लिखिए।

मानचित्र सम्बन्धित प्रश्न

निर्देश: प्रश्न संख्या 14 मानचित्र से सम्बन्धित है। निम्नलिखित स्थानों को भारत के रेखा मानचित्र में © चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम व सही अंकन के लिए ½ + ½ अंक निर्धारित है।

14. (i) वह स्थान जहाँ सी. विजयाराघवाचार्य की अध्यक्षता वाला सन् 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ।

(ii) वह स्थान जहाँ जर्नल डायर ने निहत्थे लोगों पर गोलियाँ चलवाई।

(iii) वह स्थान जहाँ घटी घटना के कारण गाँधी जी ने असहयोग आन्दोलन वापस लिया।

(iv) वह स्थान जहाँ नमक हाथ में लेकर नमक विरोधी कानून को भंग किया गया था।

(v) वह स्थान जहाँ जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता वाला सन् 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ।

Up board samajik vigyan
Up board samajik vigyan

खण्ड ‘ख’

बहुविकल्पीय प्रश्न

निर्देश: निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए ।

15. पवन,…………..संसाधन का एक प्रकार है।

(क) मानवीय

(ख) नवीकरणीय

(ग) अनवीकरणीय

(घ) जैव

16. एक वस्तु का अधिकांशतः प्राकृतिक प्रक्रिया से उत्पादन किया जाता है— 1

(क) प्राथमिक क्षेत्रक

(ख) द्वितीयक क्षेत्रक

(ग) तृतीयक क्षेत्रक

(घ) सूचना प्रौद्योगिकी

17. विदेशी व्यापार किनके मध्य होता है?

(क) दो देशों के मध्य

(ख) दो प्रदेशों के मध्य

(ग) दो नगरी के मध्य

(घ) दो गाँवों के मध्य

18. सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक आधार पर विभाजित हैं-

(क) रोजगार की शर्तें

(ख) आर्थिक गतिविधि के स्वभाव

(ग) उद्यमों के स्वामित्व

(घ) उद्यम में नियोजित श्रमिकों की संख्या

19.झरिया प्रसिद्ध है-

(क) लौह-अयस्क के लिए

(ग) ताँबा के लिए

(ख) कोयला के लिए

(घ) बॉक्साइट के लिए

20. ‘सूचना पाने का अधिकार अधिनियम कब पारित हुआ ?

(ख) मार्च, 2005 में

(क) अक्टूबर, 2005 में

(ग) जनवरी, 2006 में

(घ) अप्रैल, 2007 में

अतिलघु उत्तरीय

प्रश्न

21. वन मृदा की दो विशेषताएँ बताइए।

22. वैश्वीकरण से क्या तात्पर्य है ?

23. उपभोक्ता किसे कहते हैं?

लघु उत्तरीय प्रश्न

24. मृदा अपरदन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

अथवा चावल की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों वर्णन कीजिए।

25. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम, 2005 (मनरेगा) के उद्देश्य लिखिए।

अथवा

सन् 1991 में भारत सरकार द्वारा आर्थिक क्षेत्र में क्या परिवर्तन किए गए ?

उत्तरीय प्रश्न

26. जैव-विविधता क्या है? मानव जीवन में इसकी महत्ता का वर्णन कीजिए। अथवा

परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं?

27. प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रक में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

अथवा

व्यापार और निवेश नीतियों का उदारीकरण, वैश्वीकरण प्रक्रिया की किस प्रकार सहायता करता है?

मानचित्र सम्बन्धित प्रश्न

 दिये गये भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइएः

28. (i) नागार्जुन सागर बाँध को चिह्न •द्वारा नाम सहित ।

(ii) भारत का सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी का कोई एक केन्द्र चिह्न द्वारा नाम सहित। नाम सहित

(iii) कोयला उत्पादन का कोई एक केन्द्र चिह्न द्वारा

(iv) भारत का सबसे अधिक जूट उत्पादक राज्य चिह्न द्वारा नाम सहिता

(v) उत्तरी भारत का एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा • चिह्न द्वारा नाम सहित।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *