Up Board Class 11 Biology Chapter 1 Hand Written Notes - NCERT Class 11 Biology Chapter 1 notes in Hindi - कक्षा 11 जीव विज्ञान जीव जगत नोट्स - Part 5

Up Board Class 11 Biology Chapter 1 Hand Written Notes – NCERT Class 11 Biology Chapter 1 notes in Hindi – कक्षा 11 जीव विज्ञान जीव जगत नोट्स – Part 5

Up Board Class 11 Biology Chapter 1 Hand Written Notes – NCERT Class 11 Biology Chapter 1 notes in Hindi – कक्षा 11 जीव विज्ञान जीव जगत नोट्स – Part 5

Up Board Class 11 Biology Chapter 1 Hand Written Notes - NCERT Class 11 Biology Chapter 1 notes in Hindi - कक्षा 11 जीव विज्ञान जीव जगत नोट्स - Part 5

 

वनस्पति संग्रहालय तैयार करने की विधि – 

सबसे पहले पौधे के नमूनों, जैसे- पत्ती, पुष्प आदि को मुरझाने से पहले वैस्कुलम में रखकर प्रयोगशाला में ले जाते हैं। इन नमूनों को अखबार के बीच में रखकर 24, 48, 72 घण्टों के अंतराल पर अखबार को बदलकर नमूनों को सुखाते हैं। इसके पश्चात नमूनों को पेपर के मध्य में रखकर लकड़ी से बने प्रेस में दबा देते हैं जिसमें नमूने चपटे हो जाते हैं। इसके पश्चात् नमूनों को सुरक्षित करने हेतु हरबेरियम शीट जिसकी माप 12″ x 18″ होती है, के मध्य में टेप की सहायता से चिपका देते हैं। प्रायः एक शीट पर एक ही नमूना चिपकाते हैं।

हरबेरियम शीट के दाहिने तरफ नीचे की ओर निम्न जानकारी लिखते हैं –

  1. संग्राहक का नाम………….
  2. संग्रह दिनांक………….
  3. पौधे का वानस्पतिक नाम…………..
  4. पौधे का स्थानीय नाम………….
  5. कुल………….
  6. स्थान…………..
  7. उपयोग…………….
  8. पहचान………………..

हरबेरियम तैयार होने के बाद उसे वनस्पति संग्रहालय में सुरक्षित रखने हेतु स्टील की अलमारी का प्रयोग करते हैं जिसे पहले छः घंटे तक धूप में रखकर सुखा देते हैं। अलमारी में कीट के अण्डों तथा हानिप्रद रोगाणु से हरबेरियम शीट को सुरक्षित रखने हेतु DDT, 2% मरक्यूरिक क्लोराइड, कार्बन डाइसल्फाइड गैस का प्रयोग करते हैं।

वानस्पतिक उद्यान (Botanical garden) –

अनेक प्रकार के पौधों की जातियाँ लगाकर उन्हें सुरक्षित करने हेतु सम्पूर्ण क्षेत्रफल को चारों ओर से घेर देते हैं, इन्हें वानस्पतिक उद्यान कहते हैं। सबसे पहले वानस्पतिक उद्यान का विकास पीजा इटली में सन 1543 में हुआ| संसार का सबसे बड़ा वानस्पतिक उद्यान रॉयल बोटैनिकल गार्डन (Royal Botanical Garden ‘RBG’, Kew England) है| यहाँ का हरबेरियम विश्व का सबसे बड़ा हरबेरियम भी है। भारत के कुछ प्रमुख वानस्पतिक उद्यान निम्न हैं

  1. Royal Botanical Garden, Kolkata
  2. National Botanical Garden, Lucknow
  3. Loyd Botanical Garden, Darjeeling
  4. Lalbagh Botanical Garden, Bengaluru
  5. Botanical Garden, Ooty
  6. Royal Botanical Garden

5. कुंजी अथवा चाबी (Keys) –

यह एक अन्य साधन सामग्री है जिसका प्रयोग समानताओं तथा असमानताओं के आधार पर पौधों तथा प्राणियों की पहचान में किया जाता है। यह कुंजी विपर्यासी लक्षणों (Contrasting character), जो प्रायः जोड़ों जिन्हें युग्मित ( couplet) कहते हैं, के आधार पर होती है। कुंजी दो विपरीत विकल्पों को चुनने को दिखाती है। इसके परिणामस्वरूप एक को मान्यता तथा दूसरे को अमान्यता प्राप्त होती है। कुंजी में प्रत्येक कथन मार्गदर्शन का कार्य करता है। पहचानने के लिए प्रत्येक वर्गिकी संवर्ग जैसे- कुल, तथा जाति के लिए अलग वर्गिकी कुंजी की आवश्यकता होती है। वंश

विस्तृत वर्णन को लिखने के लिए नियम पुस्तिका (Manuals), मोनो ग्राफ (पुस्तक जिसमें एक विषय पर विस्तृत जानकारी हो) तथा सूचीपत्र ( catalogue) अन्य माध्यम है। इसके अतिरिक्त ये सही पहचान में भी सहायता करते हैं

फ्लोरा पुस्तकों में किसी क्षेत्र के पौधों तथा उसके वासस्थानों के विषय में जानकारी होती है। ये us विशेष क्षेत्र में मिलने वाली पौधों की जाति की विषय सूची देती है। नियम पुस्तिका (manuals) से उस क्षेत्र में पाई जाने वाली जाति को पहचानने में सहायता मिलती है। मोनोग्राफ (monograph) में किसी एक टैक्सान की पूरी जानकारी होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *