UP Board Model Paper 2023

UP Board Model Paper 2023 : यूपी बोर्ड ने जारी कर दिए नए मॉडल पेपर, बदल गया परीक्षा पैटर्न

UP Board Model Paper 2023 : यूपी बोर्ड ने जारी कर दिए नए मॉडल पेपर, बदल गया परीक्षा पैटर्न

UP Board Model Paper 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए नामांकित सभी विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों का निर्धारण किया गया है जो कि इस वर्ष आप सभी की वार्षिक परीक्षा मार्च अप्रैल 2023 के बाद आयोजित की जाएंगी साथ ही नवीनतम समाचार के अनुसार इस बार यूपी एमएसपी के द्वारा सभी विद्यार्थियों की सैद्धांतिक और व्यावहारिक परीक्षाओं की तिथि 1 फरवरी 2023 निर्धारित कर दी गई है ।

UP Board Model Paper 2023
UP Board Model Paper 2023

यह परीक्षा जारी होने के पश्चात सभी विद्यार्थी बड़ी उत्सुकता के साथ यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023 का इंतजार कर रहे थे आप सभी विद्यार्थियों के लिए बड़ी ही खुशी की खबर है क्योंकि हाल ही में अभी यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 जनवरी 2023 को कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर को जारी किया गया है इन मॉडल पेपर को डाउनलोड करके अच्छी तैयारी के लिए सभी विद्यार्थी उपयोग कर सकते हैं।

UP Board Model Paper 2023

यूपीएमएसपी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष 58,67,329 छात्रों ने नामांकन किया है और यह सभी विद्यार्थी बड़ी उत्सुकता के साथ यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा तिथि 2023 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं आप सभी विद्यार्थियों के लिए बता दें यूपीएमएसपी द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे सभी विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाओं की तिथि 1 फरवरी 2023 निर्धारित की गई है साथ ही आप सभी विद्यार्थियों की व्यवहारिक परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी 2023 से लेकर 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा |

यह परीक्षा तिथि जारी होने के पश्चात मीडिया रिपोर्ट द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन मार्च अप्रैल 2023 में किया जाएगा। सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक परीक्षाओं की तिथियों का निर्धारण होने के पश्चात वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी हेतु यूपीएमएसपी के द्वारा कक्षा 10 के छात्रों के लिए अपने मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। मॉडल पेपर राज्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध हैं।

यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा सोमवार 31 अक्टूबर 2022 को कई विषयों के मॉडल पेपर को जारी किया गया था जो कि यह मॉडल पेपर 1 नवंबर 2022 तक जारी किए गए थे लेकिन सभी मॉडल पेपर अभी तक आउट नहीं हुए हैं। जिसके पश्चात यूपीएमएसपी के द्वारा इस बार 10 जनवरी 2023 को शैक्षणिक वर्ष 2023 24 के तहत अध्ययनरत कक्षा दसवीं के सभी विद्यार्थियों के लिए यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023 को जारी किया गया है यूपी बोर्ड ने अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, सिंधी, बांग्ला जैसे भाषा विषयों के साथ-साथ गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों के मॉडल पेपर को इस बार जारी कर दिया गया है।

यूपी मॉडल पेपर जारी करने का मुख्य उद्देश्य

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे सभी अभ्यार्थियों को मॉडल पेपर जारी करने का मुख्य उद्देश्य होता है कि सभी विद्यार्थी पहले से ही जान सके कि वार्षिक परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं और किन प्रकार के अंगों पर वार्षिक परीक्षा के प्रश्नों की गणना की जाती है। यूपी मॉडल पेपर के अनुसार तैयारी करके सभी विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही इन मॉडल पेपर की सहायता से आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों के निर्देशों का पता चलता है।

यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023 डाउनलोड कैसे करें?

यूपी बोर्ड मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आपको यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in/ पर विजिट करना है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज प्रदर्शित हो जाएगा।

होम पेज पर बाई और प्रदर्शित साइड पैनल के तहत मॉडल पेपर के विकल्प पर क्लिक करें।

• इस विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात अब आपको उपलब्ध मॉडल पेपर के डाउनलोड लिंक वाला पेज मिलेगा।

• अपनी पसंद के विषय अनुसार मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

• इस प्रकार से पीडीएफ के माध्यम से आपके सामने यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023 ओपन हो जाएंगे।

नीचे दिए गए डाउनलोड के विकल्प से आप सभी सफलतापूर्वक पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *