UP Board Time Table 2023 Released Now: Download Your Class 10th-12th Time Table

UP Board Time Table 2023 Released Now: Download Your Class 10th-12th Time Table

UP Board Time Table 2023 Released Now: Download Your Class 10th-12th Time Table

UP Board Exam Time Table 2023 : CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी होने के बाद अब यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने भी मध्य फरवरी 2023 से परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी परीक्षाएं समय से कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे अप्रैल में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो सके।

 

UP Board Time Table 2023 Released Now: Download Your Class 10th-12th Time Table

UPMSP Class 10th-12th Datesheet 2023 :

यूपी बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार चालू सत्र की शुरुआत में घोषित शैक्षिक कैलेंडर में मार्च 2023 में परीक्षाएं कराना प्रस्तावित है, लेकिन अब बीते दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक में मध्य फरवरी यानी 15 या 16 तारीख तक 2023 की परीक्षाएं शुरू कराने का प्रस्ताव आया था। इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम इस तरह तय किया जाए कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का समापन होली यानी 8 मार्च 2023 तक हो जाए। इससे पहले यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 जनवरी 2023 तक शुरू कराने का प्रस्ताव है।

Up Board Result Class 10th-12th 2023 :

परिणाम अप्रैल में लाने की बोर्ड इसकी तैयारी में भी है कि परीक्षाओं के बाद मूल्यांकन कार्य समय से करा लिए जाएं ताकि नया शैक्षिक सत्र बहुत प्रभावित न हो सके। हालांकि परिणाम घोषणा अप्रैल 2023 में होने की संभावना है। परीक्षाओं को समय से कराने के लिए जिलेवार केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Up Board Class 10th & 12th Total Students –

इस बार यूपी बोर्ड 2023 में 58 लाख से अधिक परीक्षार्थी हैं, यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में पिछले साल के मुकाबले इस बार यानी वर्ष 2023 में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है। परीक्षा के लिए 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं और पिछले वर्ष 2022 में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 51 लाख 92 हजार 616 थी।

UP Board Practical Exam 2023:

कक्षा 10 व 12 की प्रयोगात्मक 2023 की परीक्षाओं के बारे में भी इस बैठक में चर्चा की गयी; और उसकी भी डेट का निर्णय लिया गया। की बीते दिनों शासन स्तर पर हुई बैठक में मध्य फरवरी 2023 यानी की 15 या 16 तारीख तक परीक्षाएं शुरू कराने का प्रस्ताव आया था। इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम इस तरह तय किया जाए कि परीक्षाओं का समापन होली यानी 8 मार्च 2023 तक हो जाए। इससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 जनवरी 2023 तक शुरू कराने का प्रस्ताव है, तथा ये परीक्षाएं दो चरणों में 15 फरवरी 2023 तक करा ली जाएंगी।

ये पूरी खबर मैंने एक न्यूज़ आर्टिकल के माध्यम से बताया है और आप अपनी माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अधिकारीक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर जाकर भी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *