UPPSC Exam Calendar 2023-24

UPPSC Exam Calendar 2023-24: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2023 भर्तियों का कैलेंडर किया जारी, यहां से देखें पूरा शेड्यूल

UPPSC Exam Calendar 2023-24: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2023 भर्तियों का कैलेंडर किया जारी, यहां से देखें पूरा शेड्यूल

UPPSC Exam Calendar 2023-24 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2023 की भर्तियों के परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया है आप यूपीपीएससी के द्वारा जारी किए गए कैलेंडर देख सकते हैं है कि आपके परीक्षा की तिथि क्या हैं |

UPPSC Exam Calendar 2023-24

UPPSC Exam Calendar 2023 PDF –

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से 2023 की परीक्षा भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है और आप जारी किए गए कैलेंडर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(UPPSC) की अधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं |

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी किए गए कैलेंडर के माध्यम से कुल 8 परीक्षाओं के भर्तियों की तिथि घोषित की गई है इसमें UP PCS, APO समेत कुल अन्य परीक्षाएं भी शामिल है जिसमें से यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित कराई जायेगी और अन्य परीक्षाओं की तिथि आप नीचे देख सकते हैं |

हम आपको बता दें कि इस साल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 8 जनवरी 2023 को कराई जाएगी और “सम्मिलित राज्य प्रवर अधिनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023” 14 मई 2023 को कराया जाएगा और अन्य परीक्षा की तिथियां नीचे दी गई है |

UPPSC Exam Calendar 2023 की भर्तियों की तारीख यहां से देखें –

  1.  8 जनवरी 2023 – आयुर्वेद चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022
  2.  9 और 10 जनवरी 2023 – सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022
  3.  12 फरवरी 2023 – उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) प्रारंभिक परीक्षा 2022
  4.  19 मार्च 2023 – खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022
  5. 14 मई 2023 – सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023
  6. 23/24/25 मई 2023 – न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) मुख्य परीक्षा 2022
  7. 23 सितंबर 2023 से शुरू – सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023
  8.  9 अक्टूबर 2023 से शुरू – सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी किए गए कैलेंडर में अप्रैल, जून-जुलाई, अगस्त, नवंबर तथा दिसंबर के महीने में कोई भी परीक्षा प्रस्तावित नहीं की गई है; जारी किए गए कैलेंडर में पूरे साल कुल 25 दिन आरक्षित किए गए हैं और इस दौरान अगर कोई नई भर्ती आती है तो आरक्षित दिनों में संबंधित परीक्षा कराई जाएंगी जो UPPSC की तरफ से नई भर्ती आएगी |